मुसीबत में थी 23 की जान, भारतीय तटरक्षकों ने किया कमाल
September 29, 2026

भारतीय तटरक्षक बल ने ओडिशा के पारादीप तट से 37 समुद्री मील दूर एक विदेशी केमिकल टैंकर ‘एमटी सीगल 9’ को बड़े हादसे से बचा लिया। 9000 मीट्रिक टन पाम ऑयल और 23 क्रू मेंबर्स को ले जा रहे इस जहाज का मुख्य इंजन खराब हो गया था और बैसाल्ट टैंक में पानी भरने से वह एक तरफ झुक गया था। मदद की कॉल मिलते ही ICGS ‘विश्वस्त’ को मौके पर भेजा गया। विशेषज्ञों की टीम ने पाइपलाइनों को दुरुस्त कर जहाज को सुरक्षित किया।
