अपनी ही मौत और अंतिम संस्कार पर बोले नाना पाटेकर! कहा- ‘साथ सिर्फ 12 मन लकड़ी जाएगी’
October 9, 2026

अपनी मौत और अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में हैरान करने वाला बयान दिया था। साल 2023 में फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी अंतिम यात्रा का जिक्र किया था।
नाना पाटेकर ने कहा कि दुनिया से जाते वक्त सिर्फ लकड़ी ही इंसान की असली संपत्ति होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए 12 मन सूखी लकड़ी अलग रखवाई है और सख्त हिदायत दी है कि गीली लकड़ी का इस्तेमाल न किया जाए।
