मस्क के आरोपों पर राहुल का तंज! ‘स्टारलिंक’ विवाद में अंबानी के साथ अडानी पर भी साधा निशाना
October 9, 2026

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क द्वारा भारत में ‘स्टारलिंक’ के प्रवेश को रोकने के लिए मुकेश अंबानी पर लगाए गए आरोपों पर राहुल गांधी ने चुटकी ली है। इस बयान के बाद देश के व्यापारिक और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मस्क के पोस्ट को शेयर करते हुए बिना नाम लिए अडानी समूह पर निशाना साधा और लिखा, “भारत में आपका स्वागत है एलन! जब तक आप दूसरे व्यक्ति को नहीं ढूंढ लेते, तब तक इंतजार कीजिए।”
