‘ज्ञानेश कुमार के बजाय सीधे बॉस से मांगो इस्तीफा’
September 29, 2026

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक TV इंटरव्यू में CJP को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बजाय सीधे PM मोदी से इस्तीफा मांगो। बार-बार अलग-अलग पदों पर बैठे लोगों के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर आंदोलन करने का कोई औचित्य नहीं है। चुनाव आयुक्त ने जो कुछ भी किया, वह अपने लिए नहीं बल्कि अपने ‘बॉस’ प्रधानमंत्री के कहने पर किया। इसलिए आंदोलन सीधे बॉस के इस्तीफे पर होना चाहिए।
