‘ज्ञानेश कुमार के बजाय सीधे बॉस से मांगो इस्तीफा’! केजरीवाल की सीजेपी को विस्फोटक सलाह

‘ज्ञानेश कुमार के बजाय सीधे बॉस से मांगो इस्तीफा’! केजरीवाल की सीजेपी को विस्फोटक सलाह

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में सीजेपी को एक बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने के बजाय आंदोलनकारियों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगना चाहिए। केजरीवाल के मुताबिक, अलग-अलग पदों पर बैठे लोगों के इस्तीफे के लिए बार-बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं है।

प्रधानमंत्री के इशारे पर काम का आरोप केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ने जो कुछ भी किया, वह अपने लिए नहीं बल्कि अपने ‘बॉस’ यानी प्रधानमंत्री के कहने पर किया। इसलिए विरोध प्रदर्शन का सीधा निशाना बॉस का इस्तीफा होना चाहिए। केजरीवाल के इस बयान ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के साथ-साथ सीधे केंद्र सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोल दिया है।

प्रतिवेदक: वर्तमान ठाकुर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *