त्योहारी सीजन में महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी! 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में इजाफा
November 1, 2026

नवंबर महीने के पहले ही दिन आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 1 नवंबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस संशोधन के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई दर बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है।
घरेलू गैस की दरें स्थिर, रेस्टोरेंट कारोबारियों पर मार दिवाली के ऐन मौके पर कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और खान-पान के कारोबार से जुड़े व्यापारियों पर सीधा वित्तीय बोझ बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी इसके दाम बढ़ाए गए थे। हालांकि, आम नागरिकों को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और वे यथावत रखी गई हैं।
प्रतिवेदक: वर्तमान ठाकुर।
