‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, सुशांत सिंह राजपूत केस में नया मोड़
September 29, 2026

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक बार फिर चर्चा में है। उनकी बहन श्वेता सिंह ने दावा किया कि उनकी उस व्यक्ति से बातचीत हुई, जिसने कथित तौर पर पोस्टमार्टम किया था। उस व्यक्ति ने शरीर पर चोटों और कथित हथियार के इस्तेमाल की बात कही। भाई का पैर टूटा हुआ था और आंखों पर चोट थी। इन दावों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। सुशांत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित घर में मृत मिले थे।
