बिग बॉस 19: सलमान खान ने फरहाना भट्ट को जमकर फटकारा

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय सुर्खियों में है। दूसरे सप्ताह के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को जमकर फटकार लगाई। मामला तब बढ़ा जब फरहाना ने नीलम गिरी के साथ बहस के दौरान उन्हें “दो कौड़ी की औरत” कह दिया। शो का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रोमो में सलमान खान साफ तौर पर नाराज दिखाई दिए। उन्होंने फरहाना से कहा, “आप खुद एक औरत होकर दूसरी औरत को ऐसे शब्द कैसे कह सकती हैं? आपका ईगो बहुत बड़ा है।” सलमान की ये टिप्पणी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जवाब में फरहाना ने सफाई दी कि वे गुस्से में थीं, लेकिन सलमान ने उन्हें तुरंत टोकते हुए कहा, “दिलाऊं मैं गुस्सा? आपको अंदाजा नहीं कि आपने कितना गलत कहा है।”

इस टकराव के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ी हैं। एक यूजर ने लिखा, “सलमान भाई ने बिल्कुल सही किया,” तो वहीं दूसरे ने कहा, “ऐसे ही लताड़ की जरूरत थी।” बिग बॉस के इस नए प्रोमो ने एपिसोड को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।