इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया!

इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया!

 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहाला स्थित सरशुना थाना क्षेत्र के बसुंधरा पार्क इलाके से एक बेहद खौफनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक युवक और युवती को एक साथ देखने के बाद युवती के परिवार वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि युवती के माता-पिता और मामा ने प्रेमी युवक और उसके दोस्त को एक कमरे में बंधक बनाकर लोहे की छड़ों और डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद साजिश के तहत युवक के पिता को भी फोन करके मौके पर बुलाया गया और फिर तीनों को इलाके में सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र करके घुमाया गया।

इस मध्ययुगीन और अमानवीय कृत्य को देखकर स्थानीय निवासियों के होश उड़ गए। जब पीड़ित परिवार ने आपबीती सुनाई, तो इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने आरोपी परिवार के घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सरशुना थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने युवती के मामा को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के पिता, मां और मामा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित पिता मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल और पिकेट तैनात कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *