सावधान! 24 साल के युवक को हार्ट अटैक
September 29, 2026

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय युवक को हार्ट अटैक आया। पहले वह इसे एसिडिटी समझकर गैस की दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिलने पर अस्पताल पहुंचा। ECG और जांच में हार्ट की समस्या सामने आई। एंजियोग्राफी में दो नसों में ब्लॉकेज और डबल-वेसल कोरोनरी आर्टरी डिजीज का पता चला। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाले गए। पहले ये बीमारी 60 वर्ष के बाद होती थी।
