एशिया कप 2025: भारत की Playing XI में बड़ा बदलाव
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए टीम इंडिया की Playing XI तय हो गई है। यह मैच 14 सितंबर रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के लिए संतुलित संयोजन चुना है, जिसमें एक बड़े नाम को बाहर बैठना पड़ा है।
ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल को सौंपी गई है। तीसरे नंबर पर खुद सूर्यकुमार उतरेंगे, जबकि तिलक वर्मा और संजू सैमसन मध्यक्रम को मजबूती देंगे। ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या टीम को संतुलन देंगे। दुबे ने पिछले मैच में अपनी गेंदबाजी से कमाल किया था और पांड्या बल्ले-बॉल दोनों से मैच का रुख पलटने में सक्षम माने जाते हैं।
स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है, जिसके चलते वरुण चक्रवर्ती को बाहर बैठना होगा। तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह करेंगे। क्रिकेट विश्लेषकों के मुताबिक भारत की Playing XI पाकिस्तान की तुलना में काफी मजबूत नजर आ रही है और टीम से इस मैच में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
