नेपाल को मिला पहली महिला प्रधानमंत्री
नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना गया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल जल्द ही उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस फैसले को लेकर काठमांडू में राजनीतिक हलकों से लेकर आम नागरिकों तक में उत्साह देखा जा रहा है।
कार्की की पहचान एक साहसी और ईमानदार न्यायाधीश के तौर पर रही है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई सख्त फैसले दिए थे। यही वजह है कि नेपाल के युवा, खासकर जेन-ज़ी पीढ़ी, उन्हें परिवर्तन की प्रतीक मानते हैं। काठमांडू के मेयर और प्रधानमंत्री पद के दावेदार बालेन शाह ने भी उनके नाम का समर्थन कर राजनीतिक समीकरण को साफ कर दिया।
विशेषज्ञों का मानना है कि कार्की का कार्यकाल नेपाल की राजनीति में नई दिशा तय कर सकता है। जहां एक ओर उनके सामने आर्थिक स्थिरता और सुशासन जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी, वहीं दूसरी ओर जनता के बीच उनकी साफ छवि उन्हें मजबूत आधार देती है। यह कदम नेपाल के लोकतांत्रिक इतिहास में महिलाओं की भागीदारी को भी नई ऊंचाई देगा।
