कोहली से ज्यादा महत्वपूर्ण बुमराह! अश्विन ने चुना सचिन के बाद भारत का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
August 30, 2026

16 भारतीय खिलाड़ियों के एक एलिमिनेशन चैलेंज में रविचंद्रन अश्विन ने सचिन तेंदुलकर के बाद जसप्रीत बुमराह को भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। जहां ज्यादातर प्रशंसक विराट कोहली को दूसरे स्थान पर रखते हैं, वहीं अश्विन ने तीनों प्रारूपों (Formats) के प्रदर्शन के आधार पर कोहली पर बुमराह को तरजीह दी। अश्विन के अनुसार, कोहली टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज हैं, लेकिन बुमराह का प्रभाव तीनों प्रारूपों में अतुलनीय है। इस पसंद पर कोहली के फैंस लगातार बहस कर रहे हैं।
