भारतीय सेना को मिला नया उपसेना प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह
भारतीय सेना को 31 जुलाई 2025 को नया उपसेना प्रमुख मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद संभाल लिया है। इससे पहले वे सेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एंड स्ट्रैटेजिक मूवमेंट के रूप में कार्यरत थे। वे लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि का स्थान ले रहे हैं, जो 1 जुलाई 2024 को इस पद पर नियुक्त हुए थे।
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह का सैन्य करियर 38 वर्षों का रहा है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका, सियाचिन, कश्मीर और चीन सीमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नेतृत्व किया है। ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन मेघदूत, और ऑपरेशन स्नो लेपर्ड जैसे अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने कश्मीर घाटी में स्पेशल फोर्स यूनिट की कमान भी संभाली और हिमाचल स्थित कोर के जीओसी के रूप में जम्मू-पठानकोट जैसे क्षेत्रों की निगरानी की।
लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून से सैन्य प्रशिक्षण लेकर 1987 में भारतीय सेना में शामिल हुए। उन्होंने DSSC वेलिंगटन, CDM हैदराबाद और IIPA दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च कोर्स किए हैं। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और बार टू सेना मेडल जैसे सम्मान मिल चुके हैं। पुष्पेंद्र सिंह के अनुभव और रणनीतिक कौशल को देखते हुए यह नियुक्ति सेना के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
- desk
- शादी के बाद संतान न होने पर पति ने कराई जांच, मेडिकल रिपोर्ट ने खोल दी छिपाए गए सच की पोल! April 21, 2026
- चलती ट्रेन से दो साल की मासूम का अपहरण, बुर्का पहने महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम April 21, 2026
- भारत के 'गाली इंडेक्स' में दिल्ली टॉप पर, क्या भाषा बन रही है सामाजिक बीमारी? April 21, 2026
- चिता से उठकर भाग निकला शख्स, अंतिम संस्कार के बीच मच गई भारी अफरातफरी April 21, 2026
- गलत खान-पान से बढ़ रहा है पित्त की थैली में पथरी का खतरा, इन 5 चीजों से आज ही बना लें दूरी! April 21, 2026
