PM मोदी से मिले CM साय, दिया अमृत रजत महोत्सव का न्यौता
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक न्यौता दिया। साय ने बताया कि राज्य सरकार ‘अंजोर विज़न @2047’ के तहत समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार में सुधार सुनिश्चित करना है।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने जन विश्वास विधेयक 2025, SCRDA की स्थापना, और नवा रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने औद्योगिक निवेश को लेकर बताया कि नवंबर 2024 से अब तक 84 कंपनियों से 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नवा रायपुर में भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी जा चुकी है, वहीं एआई डेटा सेंटर का निर्माण भी आरंभ हो चुका है।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है, जो स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विश्वास बहाली की योजनाओं का भी विस्तार किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और आम नागरिक अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
