ममता बनर्जी के 100 और नेता टूटे
September 29, 2026

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 पंचायत सदस्य, एक पंचायत समिति सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्लॉक उपाध्यक्ष समेत 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यह दल-बदल बंगाल में होने वाले दो उपचुनावों से पहले हुआ है। कांग्रेस में शामिल नेताओं ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए कांग्रेस को जरूरी बताया।
