भाभी के काटने से देवर के गुप्त अंग पर आए 55 टांके! डॉक्टरों की रिपोर्ट देख पुलिस के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साजेती थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। बच्चों की पिटाई को लेकर शुरू हुआ मामूली सा घरेलू झगड़ा शनिवार को इस कदर हिंसक हो गया कि भाभी ने गुस्से में आकर अपने ही देवर के गुप्त अंग पर दांतों से काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को उसके नाजुक अंग पर 55 टांके लगाने पड़े। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अपने बच्चों, देवर और ससुर के साथ गांव में ही रहती है, जबकि उसका पति गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार शाम को महिला अपने बच्चों को किसी बात पर बेरहमी से पीट रही थी। जब उसके देवर और ससुर ने बच्चों को मारने से मना किया और इस पर आपत्ति जताई, तो महिला भड़क गई। देखते ही देखते बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच आपा खो चुकी महिला ने अपने देवर पर अचानक जानलेवा हमला करते हुए उसके गुप्तांग पर अपने दांतों से काट लिया।
घटना के पीछे की एक अन्य वजह यह भी बताई जा रही है कि महिला का बेटा अपनी मौसी के घर गया हुआ था, जहां किसी बात पर विवाद हो गया। जब बच्चे ने घर आकर अपनी मां से शिकायत की, तो महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह अपनी ननद और देवर से लड़ने पहुंच गई। बहस के दौरान मामला इस कदर बिगड़ा कि महिला ने गुस्से में आकर देवर पर यह भयावह हमला कर दिया।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित युवक दर्द से कराहने लगा और उसके शरीर से काफी खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पास के घाटमपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CSC) ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के उर्सुला और हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित का इलाज शुरू किया और गुप्तांग पर 55 टांके लगाए।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद शनिवार को पीड़िता देवर की शिकायत पर साजेती थाने में आरोपी भाभी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। साजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, “घटना के संबंध में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस विवाद के मूल कारणों और मौके के हालात की गहराई से जांच कर रही है।” इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
