17 साल के अगस्त्य गोयल ने IPhO में रचा इतिहास
अमेरिका की फिजिक्स टीम ने पेरिस में आयोजित 2025 इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) में शानदार उपलब्धि हासिल की है। टीम ने प्रतियोगिता में पांचों स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। विजेताओं में भारतीय मूल के 17 वर्षीय अगस्त्य गोयल भी शामिल थे, जिनकी तस्वीर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ साझा की गई।
अगस्त्य, कैलिफ़ोर्निया के पालो ऑल्टो स्थित हेनरी एम. गन हाई स्कूल के छात्र हैं। उनके पिता आशीष गोयल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश से हैं। अगस्त्य पहले भी इंटरनेशनल ओलंपियाड इन इंफॉर्मेटिक्स में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनकी शैक्षणिक प्रतिभा की चर्चा अमेरिका और भारत दोनों जगह हो रही है।
फिजिक्स के अलावा अगस्त्य ने कंप्यूटिंग, मैथेमैटिक्स और संगीत में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वे स्कूल की टेनिस टीम और प्रोग्रामिंग क्लब के सदस्य हैं। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने विज्ञान में रुचि ली और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी पहचान बना रहे हैं। उनकी यह सफलता भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी गर्व का क्षण है।
