आर्यन खान के डेब्यू प्रीमियर में लारिसा ने खींचा ध्यान
नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हुई बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर नाइट में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर अपने सफर की शुरुआत की है और उनके इस खास मौके पर बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अंबानी फैमिली, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विकी कौशल और बॉबी देओल समेत कई सितारे शाम का हिस्सा बने।
हालांकि, असली चर्चा का विषय बनीं आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी। ऑल ब्लैक ड्रेस में पहुंचीं लारिसा ने पूरे रेड कार्पेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यह पहली बार नहीं है जब वह आर्यन के साथ नजर आई हों। न्यू ईयर पार्टी समेत कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जा चुका है। ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म देसी बॉयज में काम किया था और म्यूजिक वीडियो सूरमा-सूरमा से भी लोकप्रिय हुईं।
प्रीमियर में शाहरुख खान और गौरी खान भी ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिखे, जबकि सुहाना खान ने यलो गाउन से रंग भर दिया। छोटे बेटे अबराम भी भाई के साथ कदम मिलाते नजर आए। इस मौके पर सलमान खान और आमिर खान की गैरहाजिरी जरूर चर्चा में रही, लेकिन सितारों की मौजूदगी ने आर्यन खान के डेब्यू नाइट को यादगार बना दिया।
