ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग! शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का अभिजित दीपके ने किया बड़ा ऐलान

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग! शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का अभिजित दीपके ने किया बड़ा ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गर्म हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिजित दीपके ने एक पोस्ट के जरिए अपने विरोध प्रदर्शन के समय और स्थान की आधिकारिक घोषणा की है। उनके संदेश के अनुसार, आगामी 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे से मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में इस बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

जनता से आंदोलन में जुटने की अपील मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निष्कासित करने की मांग का समर्थन करते हुए अभिजित दीपके ने आम जनता से बड़ी संख्या में शिवाजी पार्क पहुंचने का आह्वान किया है। ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर मुंबई के राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ गई है।

प्रतिवेदक: वर्तमान ठाकुर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *