अमेरिकी एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित

अमेरिकी एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित

अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने अपनी ’10 मोस्ट वांटेड’ भगोड़ों की सूची में कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को शामिल किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के उत्तरी अमेरिकी नेटवर्क को संचालित करने के आरोपी गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी या सही जानकारी देने पर एफबीआई ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की है।

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क पर कसता शिकंजा

एफबीआई का आरोप है कि गोल्डी बराड़ अमेरिका में बैठकर हत्या, अपहरण, अवैध हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली जैसे गंभीर संगठित अपराधों को अंजाम दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले इस आपराधिक सिंडिकेट पर नकेल कसने के लिए एफबीआई तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां अब उसकी तलाश में जुट गई हैं।

प्रतिवेदक: वर्तमान ठाकुर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *