इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस, मां ने लगाए गंभीर आरोप
September 29, 2026

MP के सिंगरौली में 16 लाख फॉलोअर्स वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की आत्महत्या के मामले में मां हेमलता तिवारी ने बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मां के अनुसार, पंजाब निवासी इंजीनियर सोनू शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था, जो निधि पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखता था और कान से ब्लूटूथ तक हटाने नहीं देता था। फिलहाल आरोपी फोन बंद कर फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
