धनखड़ जल्द छोड़ेंगे वीपी निवास, टाइप-8 बंगले की तैयारी
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ अब जल्द ही उपराष्ट्रपति निवास खाली करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह इस सप्ताह के अंत तक वीपी एन्क्लेव में स्थित अपना सरकारी बंगला छोड़ देंगे। धनखड़ के निजी स्टाफ ने पैकिंग शुरू कर दी है, हालांकि वह फिलहाल कहां शिफ्ट होंगे, इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
नियमों के मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति को दिल्ली या उनके गृह राज्य में आजीवन सरकारी आवास का अधिकार होता है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, धनखड़ को लुटियंस दिल्ली या किसी अन्य प्रमुख क्षेत्र में टाइप-8 श्रेणी का बंगला आवंटित किया जाएगा। यह बंगले आमतौर पर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख राजनैतिक पदों पर रहने वाले नेताओं को मिलते हैं।
धनखड़ ने सोमवार रात को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र में संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का उल्लेख करते हुए यह निर्णय लिया। इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष लगातार सरकार से स्पष्टीकरण की मांग कर रहा है। इस घटनाक्रम के बाद अब धनखड़ का अगला निवास स्थान और भविष्य की भूमिका पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
