हमास का जवाब, गाजा सीजफायर पर अब फैसला इजराइल-अमेरिका के हाथ
गाजा सीजफायर वार्ता में बड़ा मोड़ आया है। दोहा, कतर में चल रही मध्यस्थ वार्ताओं के दौरान हमास ने इजराइली प्रतिनिधिमंडल को युद्धविराम प्रस्ताव पर अपना आधिकारिक जवाब सौंप दिया है। लेबनानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमास ने इजराइल की उस शर्त का विरोध किया है, जिसमें गाजा पट्टी के 40 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखने की मांग की गई थी। हमास ने 60 दिन के प्रारंभिक युद्धविराम के बाद आक्रामकता को पूरी तरह समाप्त करने और पुनर्निर्माण की गारंटी की शर्त जोड़ी है।
हमास की मांग है कि 2 मार्च को जिन शर्तों पर सहमति बनी थी, उन्हें कायम रखा जाए और भविष्य में इजराइल द्वारा युद्धविराम तोड़ने की पुनरावृत्ति न हो। उसने मध्यस्थ देशों से इस बात की दृढ़ गारंटी मांगी है कि 60 दिन के बाद संघर्ष पूर्ण रूप से समाप्त हो और मानवीय सहायता बाधित न हो। अब जब हमास ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, तो गाजा सीजफायर पर अगला निर्णय इजराइल और अमेरिका के पाले में है।
इस बीच हमास ने एक बयान जारी कर अरब और इस्लामी देशों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उसने गाजा में हो रहे “व्यवस्थित नरसंहार और भुखमरी अभियान” को लेकर नाराज़गी जताई और कहा कि अरब सरकारों की निष्क्रियता नेतन्याहू को अपनी नीतियों पर कायम रहने के लिए प्रेरित कर रही है। बयान में यह भी कहा गया कि 20 लाख से अधिक फिलिस्तीनी बमबारी और भुखमरी के बीच जी रहे हैं, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी उनके लिए बेहद पीड़ादायक है।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
