टीम इंडिया दुबई में एशिया कप की तैयारी करेगी
एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है। पिछले संस्करण की विजेता भारतीय टीम इस बार भी खिताब बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया टूर्नामेंट से पहले दुबई में तीन से चार दिनों का विशेष तैयारी कैंप लगाएगी।
मार्च 2025 में टीम इंडिया ने इसी दुबई की सरज़मीं पर न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। यही वजह है कि इस बार भी खिलाड़ी उसी माहौल में अभ्यास कर रणनीति बनाना चाहते हैं। कैंप का आयोजन पहले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होना था, लेकिन खिलाड़ियों की मांग पर अब इसे दुबई शिफ्ट किया गया है। शुरुआती दो मुकाबले भी भारतीय टीम के यहीं खेले जाने हैं।
एशिया कप की तैयारी में पाकिस्तान समेत अन्य टीमें भी सक्रिय हो चुकी हैं। पाकिस्तान अपनी रणनीति को धार देने के लिए ICC अकादमी में अभ्यास करेगा और अफगानिस्तान व UAE के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगा। ऐसे में टूर्नामेंट से पहले भारत और पाकिस्तान दोनों की तैयारियां इस महाद्वीपीय मुकाबले को और रोमांचक बनाने वाली हैं।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
