RCB मार्केटिंग प्रमुख को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने रखी पासपोर्ट जमा करने की शर्त
बेंगलुरु: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में गिरफ्तारी झेल रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले सहित चार आरोपियों को कर्नाटक हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने शर्त के तहत सभी को अपना पासपोर्ट न्यायालय में जमा करने का आदेश दिया। जस्टिस एसआर कृष्णकुमार की बेंच ने यह अंतरिम जमानत दी।
अंतरिम जमानत पाने वालों में डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के डायरेक्टर सुनील मैथ्यू, मैनेजर किरण कुमार और शमंत माविनाकेरे शामिल हैं। आरोपियों की ओर से पेश वकील संदेश चौटा ने तर्क दिया कि यह गिरफ्तारी सीसीबी द्वारा की गई, जबकि जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को दी गई थी। उन्होंने गिरफ्तारी को पूरी तरह गैरकानूनी बताया।
वहीं, राज्य सरकार की ओर से एजी शशिकरण शेट्टी ने आपत्ति जताई कि आरोपियों को देश छोड़ने की कोशिश करते समय पकड़ा गया था और उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनते हुए यह स्पष्ट किया कि मामले की अंतिम जांच से पहले गिरफ्तारी को लेकर नियमों की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी। हाई कोर्ट के इस फैसले से आरसीबी प्रबंधन को फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन केस की जड़ें अभी गहरी जांच की मांग कर रही हैं।
- desk
- शादी के बाद संतान न होने पर पति ने कराई जांच, मेडिकल रिपोर्ट ने खोल दी छिपाए गए सच की पोल! April 21, 2026
- चलती ट्रेन से दो साल की मासूम का अपहरण, बुर्का पहने महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम April 21, 2026
- भारत के 'गाली इंडेक्स' में दिल्ली टॉप पर, क्या भाषा बन रही है सामाजिक बीमारी? April 21, 2026
- चिता से उठकर भाग निकला शख्स, अंतिम संस्कार के बीच मच गई भारी अफरातफरी April 21, 2026
- गलत खान-पान से बढ़ रहा है पित्त की थैली में पथरी का खतरा, इन 5 चीजों से आज ही बना लें दूरी! April 21, 2026
