वियान मुल्डर ने तोड़ा सबसे तेज़ 350 रन का रिकॉर्ड
हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान वियान मुल्डर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मात्र 324 गेंदों में नाबाद 367 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस पारी के बाद उन्होंने लंच ब्रेक के बाद पारी घोषित कर दी, जिससे वो ब्रायन लारा के 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन के नाम था, जिन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के ही खिलाफ 402 गेंदों में 350 रन पूरे किए थे। मुल्डर की इस आक्रामक पारी में उनकी स्ट्राइक रेट 100 से अधिक रही, जो टेस्ट क्रिकेट के लंबे और संयमित प्रारूप में दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है।
मुल्डर टेस्ट इतिहास के उन चुनिंदा पांच बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 350 से अधिक रन बनाए हैं। हालांकि वो 400 रन के क्लब में नहीं पहुंच सके, पर उनकी यह पारी क्रिकेट इतिहास में एक मिसाल बन गई है। “मेरे लिए टीम की जीत सबसे अहम है,” मैच के बाद मुल्डर ने कहा। उनका यह त्यागपूर्ण फैसला दर्शाता है कि रिकॉर्ड से पहले टीम की प्राथमिकता होना कितनी बड़ी बात है।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
