सूर्यकुमार यादव ने फिर चिढ़ाया पाकिस्तान, बोली—”11-0 कोई राइवलरी नहीं”
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय पुरुष टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बयान देकर चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा, “राइवलरी तब होती है जब मुकाबला कांटे का हो। 11-0 कोई राइवलरी नहीं है। अगर हमारी महिला टीम अच्छा क्रिकेट खेलेगी, तो ये 12-0 हो जाएगा।”
यह पहला मौका नहीं है जब सूर्यकुमार ने पाकिस्तान को निशाना बनाया हो। एशिया कप के दौरान भी उन्होंने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच तब तक ‘राइवलरी’ नहीं हो सकती जब तक दोनों टीमें बराबरी पर न हों। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, खासकर पाकिस्तान के फैन्स के बीच, जो इसे “अहंकार” बता रहे हैं, जबकि भारतीय समर्थक इसे “आत्मविश्वास” मान रहे हैं।
महिला वनडे में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच हुए हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। महिला वर्ल्ड कप में भी चार मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया गया है। टीम इंडिया की नजर अब इस रिकॉर्ड को 12-0 करने पर है, जबकि पाकिस्तान टीम इतिहास बदलने की कोशिश में जुटी है।
