मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर हुए आकाश दीप
मैनचेस्टर: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज आकाश दीप ग्रोइन इंजरी के चलते 23 जुलाई से शुरू होने वाले मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। एजबेस्टन टेस्ट में 10 विकेट झटकने वाले आकाश दीप की फिटनेस को लेकर पहले ही संदेह बना हुआ था, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उनका फिटनेस टेस्ट नकारात्मक रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो ठीक से गेंदबाजी भी नहीं कर पाए।
टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें आकाश ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां बेहद धीमी गति से चढ़ते हुए दिखे। उन्होंने दोनों रेलिंग्स का सहारा लेते हुए सीढ़ियां चढ़ीं, जिससे साफ है कि चोट की गंभीरता अब भी बनी हुई है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उन्हें गेंदबाजी करते समय यह चोट लगी थी, जिसके बाद से ही उनकी स्थिति अस्थिर रही।
वहीं, अर्शदीप सिंह के भी हाथ में चोट है, जिससे तेज गेंदबाजी विभाग में संकट गहरा गया है। इसी वजह से सेलेक्शन कमेटी ने हरियाणा के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अंशुल को मैनचेस्टर में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इससे पहले वे इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए भी खेल चुके हैं, जो उनके अनुभव में इजाफा कर सकता है।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
