मल्टीबैगर स्टॉक: 60 दिन से लगातार अपर सर्किट
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है, लेकिन कुछ स्टॉक निवेशकों के लिए उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करते हैं। ऐसा ही उदाहरण है कोलाब प्लेटफॉर्म लिमिटेड का शेयर, जिसने बीते 60 कारोबारी दिनों से लगातार अपर सर्किट लगाया है। शुक्रवार को यह स्टॉक करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 98.73 रुपये पर बंद हुआ।
बीते पांच सालों में कंपनी के शेयर ने ऐसा रिटर्न दिया है, जिसे देखकर बाजार विश्लेषक भी हैरान हैं। जहां कभी यह शेयर मात्र 1 रुपये के करीब था, वहीं अब यह 8,957.80% की तेजी दर्ज कर चुका है। निवेशकों के लिए यह स्टॉक किसी पारस पत्थर से कम नहीं साबित हुआ और इसने लंबी अवधि में झोली भर मुनाफा दिया।
कोलाब प्लेटफॉर्म लिमिटेड एक भारतीय टेक और डिजिटल कंपनी है, जो स्पोर्ट्स, गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है। पहले इसे जेएसजी लीजिंग लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। कंपनी का कहना है कि वह आधुनिक तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। इसके अलावा, कंपनी अपने प्लेटफॉर्म colabesports.in के जरिए तेजी से बढ़ते ई-स्पोर्ट्स बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
