अम्लता से राहत: खानपान में शामिल करें ये पाँच प्राकृतिक उपाय

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अम्लता और बदहजमी आम समस्या बन चुकी है। देर रात खाना, अनियमित दिनचर्या और तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सही खानपान और कुछ प्राकृतिक तत्वों को आहार में शामिल करने से पेट की जलन और भारीपन से राहत पाई जा सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लैक्स सीड में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर पाचन को बेहतर बनाते हैं। जिरा और मौरी गैस व एसिडिटी कम करने में सहायक हैं, जबकि चिया सीड पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। मेथी दाना का सेवन सुबह खाली पेट करने से एसिड रिफ्लक्स में काफी सुधार देखा गया है।

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, इन प्राकृतिक उपायों को अपनाने से लंबे समय तक दवाओं पर निर्भरता घटाई जा सकती है। साथ ही, दिन में पर्याप्त पानी पीना, तला-भुना भोजन कम करना और सोने से पहले हल्का भोजन करना भी अम्लता को नियंत्रित रखने में मदद करता है।