बिजनेस में उतरे रोहित शर्मा, Prozo में किया निवेश
क्रिकेट के मैदान में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब निवेश की पिच पर भी छक्के लगाने को तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन स्टार्टअप Prozo में रणनीतिक निवेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को इस निवेश की जानकारी साझा की, हालांकि निवेश की रकम सार्वजनिक नहीं की गई है।
Prozo की शुरुआत 2016 में हुई थी और आज यह 24,000 से अधिक पिन कोड्स तक अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी के पास 42 आधुनिक टेक-इनेबल्ड वेयरहाउस हैं, जो 22 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैले हुए हैं। Prozo वर्तमान में 250 करोड़ रुपये की रेवेन्यू रन रेट पर काम कर रही है और अब तक 160 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग प्राप्त कर चुकी है। सिक्स्थ सेंस वेंचर्स और जाफको एशिया जैसे बड़े निवेशक भी इसका हिस्सा हैं।
रोहित शर्मा ने कहा, “मैं Prozo में निवेश करके बहुत उत्साहित हूं। यह भारत के डिजिटल युग के व्यापार का आधार बन रहा है।” उनके इस कदम को विशेषज्ञ एक सकारात्मक संकेत मानते हैं कि अब खिलाड़ी भी भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में विश्वास जता रहे हैं। खेल जगत में सफलता के बाद, रोहित का यह कदम बताता है कि वे बिजनेस की दुनिया में भी बड़ी पारी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
