मार्च 2026 तक वायुसेना को मिलेंगे 6 तेजस विमान
नई दिल्ली — वायुसेना की ताकत में इज़ाफा करने वाली योजना को गति मिलती दिख रही है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अनुसार, मार्च 2026 तक छह तेजस Mk-1A विमान भारतीय वायुसेना को सौंप दिए जाएंगे। HAL प्रमुख डी. के. सुनील ने पुष्टि की कि इस देरी का मुख्य कारण अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस द्वारा इंजन की समय पर आपूर्ति न करना रहा। उन्होंने बताया, “हमारे पास छह विमान तैयार हैं, पर इंजन की कमी के कारण उन्हें सौंपा नहीं जा सका।”
तेजस विमान की आपूर्ति में यह देरी ऐसे समय सामने आई है जब वायुसेना प्रमुख ने इसे सार्वजनिक रूप से उठाया था। GE की ओर से अब तक केवल एक इंजन ही प्राप्त हुआ है, जबकि वर्ष 2023 में आपूर्ति अपेक्षित थी। हालांकि HAL ने भरोसा जताया है कि तकनीकी अड़चनों को सुलझा लिया गया है और मार्च 2026 तक सभी 12 आवश्यक इंजन प्राप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही HAL ने अगले वर्ष 16 तेजस विमान के निर्माण की योजना भी बनाई है।
तेजस Mk-1A एक स्वदेशी बहु-भूमिका वाला हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे मिग-21 की जगह तैनात किया जाएगा। यह विमान आधुनिक रडार, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और हथियारों से लैस है। वायुसेना की घटती स्क्वाड्रनों की संख्या के बीच तेजस विमान की आपूर्ति रणनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। HAL प्रमुख ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों ने तेजस में दिलचस्पी दिखाई है और इसके निर्यात की संभावनाएं भी मजबूत होती दिख रही हैं।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
