सपा का घोषणापत्र: महिलाओं को 40 हजार पेंशन और युवाओं को 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

सपा का घोषणापत्र: महिलाओं को 40 हजार पेंशन और युवाओं को 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों को साधने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने बुजुर्ग महिलाओं और महिला कारीगरों को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाने और उन्हें स्थायी करने की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पार्टी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है।

युवाओं के लिए पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां और बेरोजगारों को हर महीने 5,000 रुपये भत्ता देने का वादा किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में बंद प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने, 12वीं के छात्रों को लैपटॉप देने और शिक्षामित्रों को शिक्षकों के समान वेतन देने का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और पांच नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने की योजना है।

किसानों के लिए कर्जमाफी, 23 फसलों पर कानूनी एमएसपी और गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान का वादा किया गया है। सामाजिक न्याय के तहत जातिगत जनगणना और सरकारी ठेकों में पीडीए वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, गरीब परिवारों के लिए पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने हेतु समाजवादी कैंटीन खोलने की घोषणा की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *