10वीं बोर्ड परीक्षा से पहले 11वीं में नामांकन और फीस वसूली की जांच शुरू

10वीं बोर्ड परीक्षा से पहले 11वीं में नामांकन और फीस वसूली की जांच शुरू

सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय में एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर 10वीं बोर्ड परीक्षा से पहले 11वीं कक्षा में नामांकन और फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने जेवीएम श्यामली सहित विभिन्न निजी स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षा और परिणाम से पहले ही नामांकन प्रक्रिया शुरू करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या इसके लिए सीबीएसई की कोई स्पष्ट गाइडलाइन है और यदि छात्र दूसरे स्कूल में दाखिला लेते हैं, तो जमा राशि वापस करने की क्या व्यवस्था है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी निजी स्कूलों की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रखंड, क्षेत्र और अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जांच में मुख्य रूप से 11वीं के अग्रिम आवेदन और रजिस्ट्रेशन फीस वसूली की प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

एसोसिएशन ने सीबीएसई से सभी स्कूलों के लिए एकसमान गाइडलाइन जारी करने और फीस में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि समय से पहले नामांकन प्रक्रिया से छात्रों पर अनावश्यक मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *