उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 600 के पार करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 600 के पार करने की तैयारी

केंद्र सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के माध्यम से राज्यों की विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा में बदलाव करने की योजना बना रही है। वर्तमान में संविधान के अनुच्छेद-170 और 333 के तहत किसी भी राज्य की विधानसभा में अधिकतम 500 सीटें हो सकती हैं। इस सीमा के कारण उत्तर प्रदेश का विभाजन टालने के लिए सरकार विशेष प्रावधान करने जा रही है, ताकि राज्य की सीटों को 500 की बाध्यता से बाहर रखा जा सके।

प्रस्तावित संशोधनों के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 403 से बढ़कर 605 हो जाएगी, जिससे यह 600 से अधिक विधायकों वाला देश का एकमात्र राज्य बन जाएगा। परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य से लोकसभा सांसदों की संख्या भी बढ़कर 120 हो जाएगी। अन्य राज्यों में भी विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित है, जिसके लिए मौजूदा विधानसभा भवनों में अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता होगी।

सरकार इस संबंध में तीन विधेयक लाने की तैयारी में है। इनमें दो संविधान संशोधन विधेयक महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित हैं, जबकि तीसरे विधेयक में सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है, जिसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 निर्वाचित सदस्य शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *