SSKTK Cast Fee: वरुण धवन की सबसे मोटी कमाई, जान्हवी भी पीछे नहीं
कॉमेडी-ड्रामा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इन दिनों सुर्खियों में है। वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की जोड़ी ने पर्दे पर नई ताजगी लाई है। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 5.35 करोड़ तक सीमित रहा। दो दिनों में कुल 14.50 करोड़ का कारोबार दर्ज हुआ।
फिल्म की फीस स्ट्रक्चर की बात करें तो वरुण धवन इस प्रोजेक्ट के सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले अभिनेता हैं। उन्होंने ‘सनी संस्कारी’ बनने के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस वसूली है। वहीं जान्हवी कपूर, जो ‘तुलसी कुमारी’ की भूमिका में नजर आ रही हैं, उन्हें 5 करोड़ रुपये मिले हैं। इस तरह वह फिल्म की दूसरी सबसे अधिक फीस पाने वाली स्टार बनीं।
दूसरी ओर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ को फिल्म के लिए मात्र 1-1 करोड़ रुपये की फीस मिली। हालांकि फीस कम होने के बावजूद दोनों कलाकारों के अभिनय को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। रोहित के डांस और सान्या के सहज प्रदर्शन ने फिल्म में अतिरिक्त रंग भर दिए हैं। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ‘SSKTK’ की यह स्टार कास्ट आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
