शाहरुख खान injury की खबर अफवाह, अमेरिका गए थे चेकअप को
शाहरुख खान injury की खबरों पर अब विराम लग गया है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शाहरुख खान को अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते हुए पीठ में चोट लग गई है और इसी कारण वे अमेरिका रवाना हुए हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा झूठा है और शाहरुख खान पूरी तरह स्वस्थ हैं।
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान किसी भी तरह की चोट के शिकार नहीं हुए हैं। वे केवल अपनी पुरानी इंजरी के फॉलो-अप के लिए रूटीन मेडिकल चेकअप कराने अमेरिका गए हैं। इस मामले में फिल्म से जुड़े एक नजदीकी सूत्र ने बताया, “शूटिंग के दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। शाहरुख खान पूरी तरह फिट हैं और चेकअप के बाद वापस लौट आएंगे।”
गौरतलब है कि शाहरुख खान इससे पहले भी कई बार शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं। रीढ़ की हड्डी से लेकर सिर तक उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं, जिनका असर लंबे समय तक रहता है। ‘किंग’ फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जिस कारण शाहरुख खान फिल्म को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े नाम भी जुड़े हैं।
- desk
- शादी के बाद संतान न होने पर पति ने कराई जांच, मेडिकल रिपोर्ट ने खोल दी छिपाए गए सच की पोल! April 21, 2026
- चलती ट्रेन से दो साल की मासूम का अपहरण, बुर्का पहने महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम April 21, 2026
- भारत के 'गाली इंडेक्स' में दिल्ली टॉप पर, क्या भाषा बन रही है सामाजिक बीमारी? April 21, 2026
- चिता से उठकर भाग निकला शख्स, अंतिम संस्कार के बीच मच गई भारी अफरातफरी April 21, 2026
- गलत खान-पान से बढ़ रहा है पित्त की थैली में पथरी का खतरा, इन 5 चीजों से आज ही बना लें दूरी! April 21, 2026
