सलमान-ऐश्वर्या ब्रेकअप पर प्रहलाद कक्कड़ का बड़ा खुलासा

फिल्ममेकर प्रहलाद कक्कड़ ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साल 2002 में हुए ब्रेकअप पर पहली बार खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते के टूटने का असर सिर्फ ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ पर ही नहीं, बल्कि उनके प्रोफेशनल करियर पर भी गहरा पड़ा। कक्कड़ के मुताबिक, एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात की थी कि फिल्म इंडस्ट्री ने उनका साथ छोड़कर सलमान का पक्ष लिया।

कक्कड़ ने याद करते हुए कहा कि ऐश्वर्या को डर था कि इंडस्ट्री उन्हें काम देना बंद कर देगी। उन्होंने बताया, “उन्हें लगता था कि सलमान के लिए इंडस्ट्री ने उन्हें त्याग दिया है। उनके लिए यह बहुत बड़ा धोखा था। लेकिन सच तो यह भी है कि ब्रेकअप के बाद उन्हें राहत मिली।” कक्कड़ ने आगे दावा किया कि सलमान इस रिश्ते में काफी जुनूनी और कभी-कभी आक्रामक भी रहे।

फिल्ममेकर ने साफ किया कि ऐश्वर्या ब्रेकअप से परेशान नहीं थीं, बल्कि इंडस्ट्री के पक्षपात से दुखी थीं। उन्होंने कहा, “सच उनके पक्ष में था, लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया। यह पूरी तरह से एकतरफा था।” कक्कड़ का मानना है कि यह रिश्ता खत्म होना आखिरकार सभी के लिए राहत की बात साबित हुआ।