कपिल शर्मा: सलमान के सामने क्यों थम गई जुबान
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक पुराने इवेंट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कपिल कटरीना कैफ की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन सलमान खान के सामने बोलते-बोलते अचानक हिचकिचाने लगते हैं.
वीडियो में कपिल शर्मा कटरीना की ओर देखते हुए कहते हैं, “कटरीना, आप बहुत ही प्यारी लग रही हैं.” इस पर कटरीना मुस्कुराकर धन्यवाद कहती हैं. इसके बाद कपिल जोड़ते हैं, “मैं और भी आपकी तारीफ में बोलना चाहता हूं, लेकिन मैं बोल नहीं पा रहा हूं. बीच में सलमान खड़े हैं.” कपिल की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं, जबकि कटरीना उन्हें आगे बोलने के लिए प्रोत्साहित करती हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. वहीं सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि कटरीना कैफ आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं. यह मजेदार किस्सा एक बार फिर कपिल की लोकप्रियता और उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग को सुर्खियों में ले आया है.
- desk
- क्या आप भी गैस की आंच पर सीधे सेकते हैं रोटी? अनजाने में शरीर में पल रहा है कैंसर का खतरा! October 26, 2026
- 'राहुल गांधी के साथ रहकर सब अपरिपक्व हो गए!' खड़गे के बिगड़े बोल पर प्रह्लाद जोशी का करारा हमला! October 26, 2026
- इश्क करने की रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा! प्रेमी, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया! October 26, 2026
- अल्बानिया में सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा! भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी तिराना में उग्र प्रदर्शन October 26, 2026
- ज्योतिष शास्त्र में महा दुर्लभ 'परिवर्तन योग'! बृहस्पति और बुध की कृपा से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत October 26, 2026
