आधी रात अमिताभ की देशभक्ति पोस्ट पर मचा बवाल
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने आधी रात के ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। बीती रात 2:42 बजे उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “वो समा चला गया, जब देश दब के बोलता था! अब देश का दबदबा, दूसरों को दाब देता है।” इस ट्वीट के तुरंत बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया और कई ने तंज कसते हुए पूछा, “आप सोकर उठ गए क्या?”
अमिताभ बच्चन, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हैं, पिछले कुछ समय से अपने अस्पष्ट और गूढ़ ट्वीट्स के चलते चर्चा में रहते हैं। इस बार भी कुछ यूजर्स ने उनसे महंगाई और पेट्रोल-डीजल जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलने को कहा। एक यूजर ने लिखा, “श्री बच्चन जी, अब महंगाई नहीं दिखती क्या? कभी इस पर भी कुछ कहिए।” वहीं एक अन्य ने उनकी चुप्पी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “2014 के बाद आप कहां गायब हो गए?”
हालांकि, कुछ फॉलोअर्स ने उनकी बात से सहमति भी जताई और उनके विचारों को “देशभक्ति से ओतप्रोत” बताया। 82 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्मों और टीवी शो में सक्रिय हैं और जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीज़न में दिखाई देंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी हर गतिविधि, खासकर रात के वक्त की, अब जनता की तीखी नजर में है।
- desk
- शादी के बाद संतान न होने पर पति ने कराई जांच, मेडिकल रिपोर्ट ने खोल दी छिपाए गए सच की पोल! April 21, 2026
- चलती ट्रेन से दो साल की मासूम का अपहरण, बुर्का पहने महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम April 21, 2026
- भारत के 'गाली इंडेक्स' में दिल्ली टॉप पर, क्या भाषा बन रही है सामाजिक बीमारी? April 21, 2026
- चिता से उठकर भाग निकला शख्स, अंतिम संस्कार के बीच मच गई भारी अफरातफरी April 21, 2026
- गलत खान-पान से बढ़ रहा है पित्त की थैली में पथरी का खतरा, इन 5 चीजों से आज ही बना लें दूरी! April 21, 2026
