‘जिसने तुम्हें दर्द दिया वह कभी रिहा नहीं होगा’! रोहिणी कोर्ट ने सुनाई ताउम्र कैद की सजा

‘जिसने तुम्हें दर्द दिया वह कभी रिहा नहीं होगा’! रोहिणी कोर्ट ने सुनाई ताउम्र कैद की सजा

दिल्ली की रोहिणी अदालत की जज रजनी रांगा ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को ताउम्र कैद की सख्त सजा सुनाई है। अपने फैसले में पारंपरिक कानूनी भाषा से हटकर जज ने सीधे पीड़िता के नाम एक भावुक और ढांढस बंधाने वाला संदेश लिखा। अदालत ने यह सुनिश्चित किया कि आरोपी कभी जेल से बाहर न आ सके।

बच्ची के हौसले की सराहना जज ने अपने फैसले में लिखा, “तुम सबसे बहादुर लड़की हो। जिसने तुम्हें दर्द दिया है, वह अब कभी आजाद नहीं हो पाएगा। वह जेल में ही बूढ़ा होगा और वहीं मरेगा।” पीड़िता की ओर से की गई भावुक अपील और उसकी हिम्मत को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोषी को जीवनपर्यंत सलाखों के पीछे रखने का आदेश दिया।

प्रतिवेदक: वर्तमान ठाकुर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *