‘सरकार की कठपुतली बना चुनाव आयोग’! सीडब्ल्यूसी बैठक में खरगे का भाजपा पर बड़ा हमला

‘सरकार की कठपुतली बना चुनाव आयोग’! सीडब्ल्यूसी बैठक में खरगे का भाजपा पर बड़ा हमला

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा ने देश के लोकतंत्र की नींव को कमजोर किया है। खरगे ने कहा कि संविधान ने चुनाव आयोग को जनता के वोटों का संरक्षक बनाया था, लेकिन आज उसकी भूमिका गंभीर सवालों के घेरे में है।

वोटर लिस्ट में बदलाव का डेटा सार्वजनिक करने की मांग कांग्रेस ने मांग की है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची में किए गए सभी संशोधनों का विवरण सार्वजनिक करे। इसके साथ ही जिन योग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें फिर से जोड़ने का अवसर दिया जाना चाहिए। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बहाल करने के लिए इन गड़बड़ियों को ठीक करना अनिवार्य है।

प्रतिवेदक: वर्तमान ठाकुर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *