भारत ने जीता 5वां गोल्ड! नीरू ढांडा ने शूटिंग में रचा नया इतिहास

भारत ने जीता 5वां गोल्ड! नीरू ढांडा ने शूटिंग में रचा नया इतिहास

एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का दबदबा बरकरार है। निशानेबाजी की महिला ट्रैप स्पर्धा में 26 वर्षीय नीरू ढांडा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं। चालू खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अंतर्गत भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है।

चीन को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान नीरू ढांडा ने बेहद कड़े मुकाबले में 30 में से 28 सटीक निशाने साधकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन की सन युनोंग (26 अंक) को पीछे छोड़ते हुए भारत का नाम रोशन किया, जबकि कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं। इस शानदार जीत के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।

प्रतिवेदक: वर्तमान ठाकुर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *