‘मेसी की कमी हमेशा दर्द देगी’! अर्जेन्टीना के कोच लियोनेल स्कालोनी का भावुक बयान
October 9, 2026

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को लेकर अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने एक बेहद भावुक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेसी को कोचिंग देना उनके लिए एक ऐसे सपने की तरह था, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
स्कालोनी ने मेसी को इतिहास का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि टीम भले ही भविष्य में आगे बढ़ने का नया रास्ता ढूंढ ले, लेकिन मेसी की अनुपस्थिति हमेशा हर किसी के दिल में एक खालीपन और दर्द छोड़ जाएगी।
