बिग बॉस ऑफर पर अशनीर ग्रोवर का मजाक, बोले- सलमान भाई से पूछ लो

टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के 19वें सीजन के बीच बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक मेल का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें उन्हें बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री का ऑफर दिया गया। हालांकि, इस मेल को गंभीरता से लेने के बजाय उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा, “हाहा! सलमान भाई से पूछ ले, मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक।”

ग्रोवर की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने जमकर प्रतिक्रियाएँ दीं। कई लोगों ने इसे बिग बॉस की टीआरपी से जोड़ते हुए कहा कि उनकी रियलिटी शो राइज एंड फॉल को कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं, शो की कास्टिंग टीम से जुड़े इस मेल की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रोवर का स्क्रीनशॉट इसे और चर्चा में ला रहा है।

दरअसल, सलमान खान और अशनीर ग्रोवर के बीच विवाद नया नहीं है। 2022 में एक ऐडशूट के दौरान ग्रोवर ने दावा किया था कि सलमान ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने से इनकार कर दिया था। बाद में सलमान ने बिग बॉस के मंच पर उन्हें सार्वजनिक तौर पर जवाब भी दिया था। ऐसे में बिग बॉस का यह ऑफर पुराने मतभेदों को फिर से ताजा कर रहा है।