‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल की आलीशान आदतें सुर्खियों में
‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल ने एक बार फिर अपने आलीशान जीवनशैली का ज़िक्र कर घरवालों और दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। शो के दौरान उन्होंने नीलम से खुलासा किया कि कॉफी पीने के लिए वह आगरा तक जाती हैं और दाल खाने के लिए दिल्ली उड़ान भरती हैं।
तान्या ने बताया कि वह सिर्फ ताजमहल के पीछे बने एक गार्डन की कुर्सी पर बैठकर ही ठंडी कॉफी का आनंद लेती हैं। उन्होंने कहा, “अगर मुझे महीने में तीन कोल्ड कॉफी पीनी है तो पूरा इंतज़ाम चाहिए, आईस बॉक्स से लेकर जगह तक सब तय होता है।” वहीं, उन्होंने यह भी साझा किया कि उनकी पसंदीदा दाल केवल दिल्ली के एक होटल ‘बुखारा’ में मिलती है, जिसके लिए वह ग्वालियर से छह घंटे की यात्रा करती हैं।
इसके अलावा तान्या ने यह भी दावा किया कि उनके लिए लंदन से हर दो महीने में खास बिस्कुट आते हैं। इस पर नीलम समेत कई घरवाले चकित रह गए। हालांकि, शो में उनके इन खुलासों को लेकर हंसी-मज़ाक भी हुआ, मगर तान्या ने साफ कहा कि यह उनके लिए “ओवर” नहीं बल्कि उनकी बुनियादी ज़रूरतें हैं। उनकी इस आदत ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है कि यह शाहीपन है या सिर्फ शो ऑफ।
