लद्दाख में घायल सलमान, मुंबई लौटे इलाज के लिए
लद्दाख में फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग करते समय सुपरस्टार सलमान खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कड़ाके की ठंड और कठिन मौसम के बीच ऐक्शन सीन फिल्माते हुए उन्हें चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने पर शूटिंग रोक दी गई और वे तुरंत मुंबई लौट आए।
करीब 45 दिन का शेड्यूल लद्दाख में तय था, लेकिन सलमान को केवल 15 दिन शूट करना था। वहीं, माइनस तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें कई बार असुविधा झेलनी पड़ी। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शूटिंग बेहद चुनौतीपूर्ण रही और सलमान ने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने हिस्से के ऐक्शन पूरे किए। डॉक्टरों की सलाह पर अब वे कुछ दिनों तक आराम करेंगे और फिर मुंबई शेड्यूल शुरू करेंगे।
फिल्म निर्देशक अपूर्व लखिया ने बताया कि मुंबई में अगला चरण अधिक भावनात्मक और ऊर्जावान दृश्यों पर केंद्रित होगा। बैटल ऑफ गलवान भारत-चीन सैनिकों के बीच 2020 की ऐतिहासिक मुठभेड़ पर आधारित है। सलमान इस फिल्म में पहली बार सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
