पुतिन का आर-पार मूड, रूस ने EU और ब्रिटेन का दफ्तर उड़ाया

यूक्रेन युद्ध में रूस ने शुक्रवार (29 अगस्त) को आर-पार का कदम उठाते हुए कीव स्थित यूरोपीय यूनियन और ब्रिटेन के दफ्तर पर हमला किया। इस हमले में ब्रिटिश काउंसिल और ईयू का दफ्तर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। यह तीन साल के युद्ध में पहली बार है जब रूस ने सीधे यूरोपीय संस्थानों को निशाना बनाया है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने इस हमले से यह स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी युद्ध विराम समझौते पर जल्दी नहीं झुकेंगे।

यह हमला यूरोपीय यूनियन प्रमुख उर्सूला बेन डार के बयान के तुरंत बाद हुआ, जिसमें उन्होंने पुतिन से शांति समझौते की मेज पर आने का आग्रह किया था। रूस ने इसके कुछ ही घंटे बाद कीव में EU और ब्रिटिश काउंसिल के दफ्तरों पर हमला कर दोनों को पूरी तरह तबाह कर दिया। ब्रिटेन ने तुरंत लंदन में रूसी दूतावास के अधिकारियों को तलब किया, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस हमले को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि रूस हमला अब यूरोप और अमेरिका के लिए गंभीर चुनौती पेश करता है। ट्रंप शांति समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं और पुतिन तथा जेलेंस्की को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में यह हमला ट्रंप के प्रयासों पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है। ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन फिलहाल स्थिति को गंभीरता से देखते हुए ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाए हुए हैं।