धोनी का बड़ा खुलासा: IPL में 5 साल तक खेलने की बात
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास की अटकलों पर विराम लगाते हुए एक नया संकेत दिया है। एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, “मुझे अगले 5 साल तक खेलने की अनुमति मिल गई है, लेकिन डॉक्टर ने केवल आंखों की रोशनी के लिए हरी झंडी दी है, बॉडी के लिए नहीं। मैं आंखों से ही तो क्रिकेट नहीं खेल सकता।” इस बयान ने फैंस के बीच उत्सुकता और चिंता दोनों बढ़ा दी है।
IPL 2025 में धोनी का प्रदर्शन औसत रहा। उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 196 रन बनाए और CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही। बावजूद इसके, टीम प्रबंधन और फैंस का भरोसा धोनी पर कायम है। इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि चेन्नई ने उन्हें एक बेहतर इंसान और क्रिकेटर बनने में मदद की, और IPL से पहले भी उनका शहर से गहरा नाता रहा है।
धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ की चोट को टीम की बल्लेबाजी विफलता का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले सीजन में गायकवाड़ की वापसी से टीम की स्थिति सुधरेगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि आगामी मिनी ऑक्शन में CSK कुछ प्रभावशाली खिलाड़ियों को जोड़ सकती है, जिससे बल्लेबाजी क्रम में मजबूती आएगी। धोनी के इस खुलासे ने IPL 2026 को लेकर चर्चाओं को फिर से तेज कर दिया है।
